उत्तराखंड: (गजब)- बैंकग्राउंड में लगा दिया बालीवुड गाना, महिला ने अपने पति के साथ पड़ोसन की फोटो एडिट कर की वायरल…

खबर शेयर करें

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां क्षेत्र में एक महिला द्वारा पड़ोसन के पति की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर उसका फोटो एडिट कर अपने पति के साथ फेसबुक पर बॉलीवुड गाने के साथ लगाकर उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उक्त महिला पर कार्यवाही की मांग की है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फेसबुक यूजर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मानपुर रोड, कचनालगाजी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी महिला सविता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसका और अपने पति अर्जुन सिंह का फोटो एडिट करके बॉलीवुड गाने के साथ फेसबुक स्टोरी पर लगाया है। जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। समाज में दोनों की छवि ख़राब हो रही है तथा लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। उसने जब से फेसबुक पर देखा है तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 503 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।