उत्तराखंड: (गजब)-दिन में लिए सात फेरे, रात को दुल्हन फरार

खबर शेयर करें

Dehradun News: ऐसा अक्सर फिल्मों में होता है, ठीक उसी तर्ज पर उत्तराखंड में एक दूल्हा ठगी का शिकार हुआ। पंडित ने रिश्ता करवाया, मंदिर में शादी के बाद रात में दुल्हन जेवर लेकर लापता हो गई। परिवार को न तो दुल्हन का घर पता है और न ठीक से नाम। इसके बाद जब पुलिस को तहरीर दी तो बात पंडित पर आकर अटक गई कि वही बताएंगे, दुल्हन कहां गई।

खबर देहरादून से है। जहां एक गिरोह ने एक परिवार को शिकार बना लिया। घटना झाझरा क्षेत्र के आकाश कुमार के परिवार के साथ हुई। जानकारी देते हुए आकाश की बहन पूनम ने बताया कि क्षेत्र का एक पंडित रिश्ते करवाता है। उसने पिंकी नाम की लडक़ी का रिश्ता बताया था। सोमवार को पिंकी और उसके कथित बहन व जीजा आदि उनके घर आए। यहां आकाश को पिंकी और पिंकी को आकाश पसंद आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः ये खास उपलब्धि पाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, इन पहाड़ी उत्पादों को मिलेगी नई पहचान..

इसके बाद मंगलवार को सुद्धोवाला स्थित शिव मंदिर में दोनों की परिवारों की मौजूदगी में शादी हुई और शाम को पार्टी भी हुई। आकाश मजदूरी करता हैं। उनके परिवार ने अपनी बहू पिंकी को चांदी का गले का सेट, पायल, कान के झुमके आदि भेंट किए थे। रात में सब खाना खाकर सो गए। सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन फरार थी। पिंकी लुटेरी दुल्हन निकली। दुल्हन सारा सामान लेकर चंपत हो गई। आकाश की बहन ने बताया कि उन्होंने झाझरा चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि पंडित को ढूंढो और उस पर सामान लौटाने का दबाव बनाओ। अब पंडित का भी पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *