उत्तराखंडः महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटियां व एक बेटा पाकर परिजनों में खुशी…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: आपने जुड़वा बच्चों की खबरें सुनीं होगी। कभी-कभी चार बच्चे होने की खबरें भी आती रहती है। अब खबर उत्तराखंड के रामनगर से है। जहां एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। नॉर्मल डिलीवरी से स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। पीपीपी मोड पर चल रहे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक साथ तीन बच्चे पैदा होने का यह पहला मामला है।

जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी सरफराज की पत्नी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजन उसेे सरकारी चिकित्सालय में ले गये। चिकित्सक दिव्या सरीन व मौजूद स्टाफ ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर डिलीवरी कराई। चिकित्सालय प्रंबधन ने बताया कि महिला ने दो पुत्री एक पुत्र को जन्म दिया।

Ad

मां-बच्चे सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सालय के प्रबंधक डा. प्रतीक ने बताया कि महिला का पिछले नौ माह से अस्पताल में तैनात चिकित्सक दिव्या सरीन की देखरेख में उपचार चल रहा था। महिला की यह पहली डिलीवरी थी। महिला के एक साथ तीन बच्चों को जन्म देना चर्चा का विषय बना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।