उत्तराखंडः पत्नी ने पति को की वीडियो कॉल, बोली बच्चों का ख्याल रखना

खबर शेयर करें

Pantnagar News: खबर पंतनगर क्षेत्र से है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने पति को वीडियो कॉल किया और फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहा नगला निवासी आनंद मौर्य हाल ही में टाटा मोटर्स में श्रमिक पद पर लगा था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। ऐसे में बेरोजगारी के चलते उसके घर में झगड़ा होता था। रविवार सुबह वह काम पर चला गया। दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर पत्नी अनीता उम्र 25 वर्ष ने वीडियो कॉल आया। इस दौरान अनीता ने कहा कि बच्चों का ख्याल रखना और उसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना भेजी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।