हल्द्वानी: महिला के कपड़े चोरी करने वाला निकला खीमदा का बेटा निकेत गिरफ्तार, सभी कपड़े बरामद

खबर शेयर करें

Haldwani News: नवाबी रोड स्थित महेश नगर क्षेत्र में महिला के कपड़े चोरी करने और उसकी गरिमा से खिलवाड़ करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार महेश नगर निवासी एक महिला ने 23 जून को कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात करीब 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
सीसीटीवी फुटेज तथा वायरल वीडियो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने बुधवार को पंचायतघर रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के पास क्रिकेट मैदान क्षेत्र से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष) पुत्र खीम सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, लामाचौड़ में हाईकोर्ट की भूमि के लिए लगी मोहर

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।