Big News: नियम तोड़े, ताले पड़े! हल्द्वानी में 5 और कोचिंग सेंटर सील

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने शहर में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार देर शाम प्रशासन और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित पांच कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। कार्रवाई का कारण इन संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं होना बताया गया है।

प्रशासन के अनुसार हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। इससे पहले भी स्थानीय प्रशासन सात कोचिंग सेंटरों को सील कर चुका है। शनिवार को प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और अग्निशमन विभाग के एफएसओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण मुखानी स्थित विजन फ्यूचर कोचिंग सेंटर, कुमाऊं डिफेंस कोचिंग सेंटर, पाई स्क्वायर, पनचक्की रोड स्थित विजन फ्यूचर तथा लालडांठ स्थित कृष्णा आईएएस एवं डिफेंस एकेडमी को सील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लोहरियासाल स्थित अन-एकेडमी के पास अग्निशमन विभाग की वैध एनओसी उपलब्ध मिली, इसलिए उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों और वैध अनुमति के संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने सभी कोचिंग संचालकों से समय रहते आवश्यक मानकों का पालन करने और अनिवार्य एनओसी प्राप्त करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- संकल्प कोचिंग सेंटर, प्रदीप एकेडमी, जयश्री कॉलेज हल्द्वानी, तुषार पंत पीएमटी क्लासेस और जीत आईएएस कोचिंग संस्थान सील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।