चौखुटिया: डोबरी में मां भगवती के दिव्य प्राकट्य की चर्चा, 1 जुलाई को होगा भव्य भंडारा एवं भजन-कीर्तन

खबर शेयर करें

डोबरी (मांसी)। गांव डोबरी (मांसी) स्थित मां डोबरी भगवती मंदिर में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं के अनुसार वर्ष 2009 में यहां मां वैष्णो देवी की पवित्र मूर्ति की स्थापना की गई थी। उस समय एक भक्त ने माता रानी से प्रार्थना की थी कि जो श्रद्धालु वैष्णो धाम नहीं पहुंच पाते, उन्हें गांव में ही माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हों।

मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं का दावा है कि भक्त की अटूट श्रद्धा, विश्वास और भक्ति से प्रसन्न होकर माता रानी ने 24 जून 2026 को 14 वर्षीय एक बालक में दिव्य रूप से प्रकट होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता रानी ने अपने भक्तों के दुख-दर्द दूर करने, कष्ट हरने तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोग इसे माता की विशेष कृपा का प्रतीक मान रहे हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आप के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

इसी क्रम में 1 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से मां डोबरी भगवती मंदिर, डोबरी (मांसी) में भव्य भंडारे एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति नवयुवक मंगलदल डोबरी (मांसी) ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन, भजन-कीर्तन और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।