हल्द्वानी : आप के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: आम आदमी पार्टी हल्द्वानी विधानसभा द्वारा संगठन निर्माण एवं विस्तार को लेकर शनिवार को खंडेलवाल भवन, कालाढूँगी रोड, हल्द्वानी में “कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त प्रदेश सह-प्रभारी भगवंत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला संगठन महासचिव नैनीताल देवेंद्र कुमार ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंजू तिवारी एवं अब्दुल कादिर ने संयुक्त रूप से की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, इंजेक्शन और सिरिंज के साथ स्कूटी बरामद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंजू तिवारी, अब्दुल कादिर, श्रीकांत खंडेलवाल, के.डी. पांडे, धीरज जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत : बनलेख के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

इस अवसर पर अजय सिंह, तनु थापा, सूरज कुमार, खेमानंद आर्य ,संजय कश्यप, नीलम देवी, ललित प्रसाद, मोहम्मद रईस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।