उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून के इंतजार के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। तब तक राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। गुरुवार को मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है, जिससे उत्तराखंड में इसके जल्द प्रवेश की संभावना बढ़ गई है।

शुक्रवार, 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गर्जन और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात, पीएम आवास योजना (शहरी) में 1872 परिवारों को सौंपी जाएंगी घर की चाबियां

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत: धामी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, नदी-नालों के आसपास जाने से बचें तथा अनावश्यक यात्रा न करें। प्रशासन ने भी संभावित खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मानसून के आगमन से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों और आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।