उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आयेंगे पहाड़ के मोहित, कल होगा प्रसारण….

खबर शेयर करें

NAINITAL NEWS: उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब कौन बनेगा करोड़पति में नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के उमागढ़ निवासी मोहित जोशी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आयेंगे। सोमवार और मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के साथ हाट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगे।

बता दें कि मूलरूप से उमागढ़ निवासी मोहित जोशी यहां एरीज में कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।ं मोहित का कहना है कि वह पिछले दो दशकों से कौन बनेगा करोड़पति में इंट्री के लिए प्रयासरत थे। नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद मिला है। मोहित वह क्लस्टर के दस प्रतिभागियों के मध्य हुई फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट के बाद हाट सीट पर बैठे है। मोहित ने बताया कि केबीसी का यह एपीसोड सोनी टीवी पर 18 और 19 अक्तूबर को रात नौ बजे से प्रसारित होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।