उत्तराखंडः अजब शिक्षक की गजब कहानी, 20 साल से शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक निकला 10वीं फेल…

खबर शेयर करें

Udham Sing Nagar: उत्तराखंड में नौकरियों को लेकर एक से बढ़कर एक नए मामले सामने आ रहे हैं जहां एक और पेपर लीक दरोगा भर्ती घोटाले और भर्तियों में धांधली के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं तो वही एक विचित्र मामला सामने आया है कि हाईस्कूल फेल सरकारी शिक्षक बन गया यही नहीं शिक्षक बनकर पिछले 20 सालों से वह पढ़ाता भी रहा। और विभाग को 20 साल बाद यह जानकारी मिली तो अब जाकर डिप्टी डीईओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चीकाघाट में तैनात रहा प्रधानाचार्य मुकेश कुमार हाईस्कूल में फेल था इसके बाद उसने कूट रचना से फर्जी प्रमाण पत्र बना लिए उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश कुमार 20 वर्षों तक पढ़ाते रहे अब जाकर शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।