Uttarakhand Weather: पहाड़ों में मौसम का बदला मिजाज: कई क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी

खबर शेयर करें

Wewther news:रविवार दोपहर बाद उत्तराखंड के मौसम में अचानक बदलाव आया। चारों धामों और हर्षिल घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ गया। चकराता क्षेत्र में भी इस सर्दी की पहली बर्फबारी देखी गई, जिसने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराया।

आगामी मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन और भी बढ़ने की संभावना है।

हालांकि, 10 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते ठंड और भी अधिक प्रभावी हो सकती है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में पूर्व सैनिकों और वरिष्ठजनों से मिले सुरेश भट्ट, जनहित के मुद्दों पर किया संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।