उत्तराखंड: 24 घंटे में पलटा फैसला, बवाल के बाद बाहर किये सीएम धामी के ये सलाहकार…

खबर शेयर करें

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार बनाए गए पीयूष अग्रवाल की नियुक्ति 24 घंटे के भीतर कैंसिल हो गई है। उत्तराखंड शासन में सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा आदेश जारी किया गया है कि 7 दिसंबर को पीयूष अग्रवाल को मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई थी जिसे तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है।

notice cm UTTARAKHAND

गौरतलब है कि इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार का भी इसी तरह रोलबैक का फैसला रहा था। जो कि बेहद चर्चाओं में रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।