उत्तराखंडः देवभूमि घूमने आयी विदेशी महिला से यूपी के युवक ने कर दी ऐसी गंदी हरकत, पहुंचा सलाखों के पीछे…

खबर शेयर करें

Rishikesh News: अक्सर पर्यटकों से छेड़छाड़ की खबरें आती रहती है। कई मामलों में आरोपी सलाखों के पीछे भी पहुंचे है लेकिन इसके बावजूद मामले लगातार बढ़ रहे है। अब उत्तराखंड के ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के पास सहारनपुर निवासी एक युवक ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विदेशी महिला ने उसका विरोध किया। हैरानी की बात यह है कि युवक ने उस पर पत्थर से हमला बोल दिया। इसकी शिकायत महिला द्वारा पुलिस से की गई। जिसके बाद एक्शन में आयी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक गुजर रही थी। तभी एक युवक महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। लेकिन महिला पर्यटक उसे नजरअंदाज कर दिया। और वह आगे जाने लगी, लेकिन युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद युवक महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। महिला पर्यटक के विरोध करने पर युवक उस पर पत्थर मारने लगा, जिससे वह घायल हो गई।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हो-हल्ला कर दिया। तो अरोपी जंगल की ओर भाग गया। राहगीर विदेशी महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ आरोपी खोजबीन के लिए अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी चार दिन पहले ऋषिकेश घूमने आया था और क्षेत्र में एक ही ठहरा था।

यह भी पढ़ें 👉 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।