उत्तराखंड: केन्या में वर्ल्ड एथलेटिक्स में दौड़ेगी पहाड़ की उड़नपरी, Golden Girl से फिर GOLD की उम्मीद

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड एक के बाद एक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही है। कई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम खिलाड़ी वंदना कटारिया ने तीन गोल दागकर दुनियां में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। देवभूमि में ऐसी कई प्रतिभाएं है जिन्हें बस मौके की तलाश है। उन्हीं में से है उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल के नाम से जाने जानने वाली अंकिता ध्यानी।

अगामी 17 से 22 अगस्त तक नेरोबी केन्या में होने वाली वल्र्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी का भारतीय टीम में चुना गया है। गौरतलब है जनपद पौड़ी के अंतर्गत प्रखंड जयहरीखाल के ग्राम मेरूड़ा निवासी अंकिता ध्यानी नैरोबी लिए निकल पड़ी हैं। अंकिता अंडर-20 विश्व एथलेक्टिस चैंपियनशिप में पांच हजार व पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।