उत्तराखंड: NEET में पहाड़ के शशांक ने लहराया परचम, खुशी से झूम उठा परिवार…

खबर शेयर करें

Neet Result 2023: पहाड़ की प्रतिभा ही लगातार अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ के युवाओं का दबदबा है। अब उत्तराखंड के बागेश्वर नंदी गांव के निवासी शशांक उपाध्याय ने NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए…

खास बात यह है कि शशांक अपने गांव से पहले एमबीबीएस डॉक्टर बनेंगे, इससे पहले शशांक उपाध्याय ने NEET 2022 में 558 अंक हासिल किए थे बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बावजूद इस साल NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किये। शशांक के पिता उमाकांत उपाध्याय शिक्षक हैं जबकि माता गृहणी हैं। शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। शशांक ने कहा कि कोई फर्क नहीं सब कुछ जीत लेने में,और अंत तक हिम्मत न हारने में, उन्होंने कहा कि शिक्षित परिवार होने की वजह से उन्हें पूरा मार्गदर्शन मिला। बेटे की सफलता और परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।