उत्तराखंड: कांग्रेस ने घोषित हुए जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम, राहुल छिमवाल बने नैनीताल जिलाध्यक्ष…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के संगठनात्मक 26 जिलों में से 17 में नए नामों की घोषणा की गई है, जबकि बाकी नौ जिलों में पहले से कार्यरत जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष कार्य करते रहेंगे। नैनीताल की कमान राहुल छिमवाल को सौंपी गई है।  

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल 98-99 में एमबी डिग्री कालेज में उपाध्यक्ष, 2002-03 में छात्र संघ अध्यक्ष और 2003-04 में छात्र महासंघ कुमाऊं के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद 2009-10 में एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर 2006 से 2008 तक एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।