जनता को मिली राहत, हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रविवार को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बस को रवाना करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों, विशेषकर मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पहले इस रूट पर मुख्य रूप से केमू बसों का ही संचालन होता था, जिससे यात्रियों को बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता की समस्याओं को समझते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे अब लोगों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस नई सेवा से पर्वतीय क्षेत्रों से शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क भी मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : सुरेश भट्ट ने दी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, परिवहन निगम की मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी, यातायात अधीक्षक विद्या जोशी, गणेश पंत, रमेश रौतेला, स्टेशन प्रभारी नवीन चंद्र कोठारी, शंकरपाल, लुकमान सिंह, विजय तिवारी सहित परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।