बागेश्वर: दूरसंचार सेवाओं को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश

खबर शेयर करें

Bageshwar News: जनपद में संचार सुविधाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को टेलीकॉम समिति की बैठक ली। बैठक में दूरसंचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देशित किया कि जनपद में स्थापित सभी टावर पूर्ण रूप से सक्रिय एवं कार्यशील रहें। उन्होंने एसडीओ, बीएसएनएल को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर टावर स्थापित किए गए हैं, वहां संबंधित ग्राम प्रधानों से तीन दिन के भीतर प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जहां सड़क, सीवर लाइन अथवा अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, वहां संबंधित विभाग बीएसएनएल के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि दूरसंचार लाइनों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भारत नेट योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए, जिससे योजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा शासन की अधिकांश योजनाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं, ऐसे में निर्बाध नेटवर्क उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जुलाई से सितंबर तक दिखेगा फूलों का अद्भुत नजारा, खुली फूलों की घाटी

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कपकोट को निर्देशित किया कि सभी वी-सैट (VSAT) की क्रियाशीलता की जांच सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता के अनुसार नए वी-सैट की खरीद प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें, ताकि मानसून से पूर्व उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में एसडीओ आशीष निगम ने अवगत कराया कि जनपद में 4G सैचुरेशन योजना के अंतर्गत अब तक 48 नए टावर स्थापित किए जा चुके हैं तथा नेटवर्क विस्तार हेतु 7 नए टावर प्रस्तावित हैं। इनमें भागदानू (गरुड़), भानार, बैसानी, बड़ेत, चोरखड़क, कन्यालिकोट (कपकोट) एवं पौसारी शामिल हैं। भारत नेट योजना के तहत बीएसएनएल के फेज-1 में जनपद बागेश्वर की 124 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सेवा संचालित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-प्रदेश के सात जिलों में बदले सीएमओ, देखिए लिस्ट

बीएसएनएल द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि बेहतर 4G सेवाओं का लाभ उठाने हेतु अपने 2G सिम को 4G सिम में परिवर्तित कर लें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।