हल्द्वानी: मेयर गजराज ने किया गौलापार में एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा गौला पार क्षेत्र में दैनिक कचरा प्रसंस्करण के लिए स्थापित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का उद्घाटन आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बेनी सेना की महिला सदस्याओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गजराज ने कहा कि एमआरएफ सेंटर के संचालन से शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2026: 9 छक्के, 4 चौके, 37 गेंद में 93 रन, प्रियांश आर्य का तूफान का

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस पहल को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके सफल संचालन की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।