अल्मोड़ा में ‘विजडम एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर रहेगा विशेष फोकस

खबर शेयर करें

Almora News: नगर में आज ‘विजडम एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

विजडम एकेडमी के संचालकों ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर सभी विषयों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कोचिंग के लिए भटकना न पड़े। एकेडमी में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र की विशेष कोचिंग दी जाएगी। वहीं कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों की समग्र तैयारी कराई जाएगी।

संस्थान की एक प्रमुख विशेषता आधुनिक तकनीक से युक्त ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी है, जिससे छात्र कहीं से भी अध्ययन कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय हैकथॉन “वॉच द कोड” शुरू, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विजडम एकेडमी’ केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त मंच बनेगा। यहां शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र एक सफल, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

समारोह के अंत में अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, हयात सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, पूरन चंद्र तिवारी, देवेंद्र कर्नाटक, त्रिभुवन पांडे, कैलाश चंद्र तिवारी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, हेम जोशी, अभिषेक तिवारी, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, अनिल जोशी, प्रकाश मेहता, सीमा कर्नाटक, कोमल जोशी, रेखा जोशी, शोभा जोशी और डॉ. साक्षी तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।