हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Haldwani News: विज्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने बच्चों को बदलते पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया तथा इन्हें रोकने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए।
उप प्रधानाचार्या नीता पाण्डे ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसके कम उपयोग और वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बबीता फर्शवान ने किया। इस दौरान छात्रों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें वर्ष 1920 और 2026 के पर्यावरणीय हालात की तुलना कर वर्तमान स्थिति की गंभीरता को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में पूजा खोलिया, निधी वर्मा, कपिल सिंह बिष्ट सहित अन्य शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समारोह के माध्यम से छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।




























