ग्राफिक एरा में 24 घंटे के ‘वॉच द कोड’ हैकाथॉन का समापन, टीम सुपरसोनिक अव्वल

Haldwani News: Graphic Era Hill University के हल्द्वानी परिसर में आयोजित दो दिवसीय नेशनल हैकाथॉन ‘वॉच द कोड’ का सफल समापन हो गया। 24 घंटे तक चले इस कोडिंग मुकाबले में प्रतिभागियों ने नवाचार, टीमवर्क और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में Graphic Era Hill University की ‘टीम सुपरसोनिक’ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹50,000 का पुरस्कार जीता। वहीं ‘टीम कोडेक्स साइफर्स’ (IEM कोलकाता) द्वितीय और ‘टीम ओवरक्लॉक्ड’ (ग्राफिक एरा भीमताल) तृतीय स्थान पर रही। ‘टीम ज़ीरोडिफ’ और ‘टीम टेक4ऑल’ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
‘टीम विनकॉन’ को मोस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि ‘टीम बैकअपप्लान’ के शंकर सिंह को लोन वुल्फ अवार्ड के साथ ₹5,000 की राशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन Tata Consultancy Services के विशेषज्ञों सहित अनुभवी जजों ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा कि कोडिंग के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान निकालना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा कोरंगा और कमलेश पलड़िया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में छात्र टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




























