उत्तराखंडः टहल रहे बुजुर्ग को कैंटर ने रौंदा, एक महीने बाद थी बेटी की शादी

खबर शेयर करें

Khatima Accident News: झनकट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टहल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग की सबसे छोटी बेटी की शादी महज एक महीने बाद होने वाली थी। हादसे ने खुशियों भरे घर को गहरे मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, झनकट निवासी गणेश शर्मा (60) पुत्र इंद्रासन शुक्रवार सुबह झनकट बाजार क्षेत्र के पास सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गणेश शर्मा कुछ दूरी तक कैंटर के साथ घिसटते चले गए और फिर सड़क किनारे नाले में गिर पड़े।

झनकट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को खटीमा उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर :(बड़ी खबर )-नेपाल व पश्चिम बंगाल से बुलाई युवतियाँ, हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट में यूपी के 51 रहीशजादे गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिले कंडोम

गणेश शर्मा की झनकट बाजार में एक साइबर कैफे की दुकान थी। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियां दुर्गावती और पूजा का विवाह हो चुका है, जबकि छोटे बेटे प्रकाश और विजय अविवाहित हैं। सबसे छोटी बेटी आरती की शादी आगामी 5 मई को तय थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोटर लिस्ट मिशन तेज, 8.41 लाख मतदाता अनकलेक्टेड

गणेश शर्मा की अचानक मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गई हैं। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।