उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी अंकिता ने रोशन किया उत्तराखंड का नाम, IIM में मिला गोल्ड…

खबर शेयर करें

Champawat News: पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। खेल के मैदान से लेकर सेना तक में अपना परचम लहरा रही है। वहीं बॉलीवुड से लेकर पढ़ाई तक में बेटियां आगे है, आये दिन उत्तराखंड की बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। अब चंपावत के लटौली गांव की अंकिता जोशी ने देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थानों में शुमार भारतीय प्रबंधन संस्थान नागपुर से प्रबंधन की पढ़ाई में स्वर्ण हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौलहै।

विगत 23 अप्रैल को नागपुर में आयोजित दीक्षा समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। बता दें कि अंकिता ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में वह टॉप टेन में रही थी। वर्तमान में वह गुडग़ांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर ही हैं। पिता संजय जोशी व माता तारा जोशी ने कहा कि वह बचपन से ही मेधावी रही है। हमेशा कुछ नया करने को लेकर उत्साहित रहती है। बेटी की सफलता परी परिवार में खुशी का माहौल है। पहाड़ प्रभात की ओर से अंकिता जोशी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।