उत्तराखंड: ट्यूशन को जा रही छात्रा से कलक्ट्रेट कर्मचारी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर की धुनाई…

खबर शेयर करें

CHAMPAWAT CRIME NEWS: पहाड़ों में छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे है। अब खबर चंपावत जिले से है जहां एक नाबालिग छात्रा से कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद परिजनों ने कर्मचारी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस का हाल ये रहा कि कुछ देर बाद कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचकर काम करने लगा।

पूरी घटना गुरुवार सुबह करीब छह से सात बजे की है। छतार स्थित एक 11 वीं की छात्रा ट्यूशन को जा रही थी। तभी छतार के पास कलक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी ने उससेे छेड़छाड़ करने लगा। इसकी सूचना छात्रा ने अपने परिजनों से की तो परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कर्मचारी की धुनाई करने लगा। जिसे देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। चीता पुलिस को परिजनों ने कर्मचारी को सौंप दिया।

Ad

सूत्रों की माने तो कर्मचारी कलक्ट्रेट में बड़े पद पर है। जिस कारण मामले में समझौता हो गया और पुलिस ने कर्मचारी को छोड़ दिया। जबकि पुलिस के अधिकारियों ने ऐसे किसी घटना के न होने की बात कही। हैरानी वाली बात यह है कि अगर घटना ही नहीं हुई तो चीता पुलिस से आये लोग कौन थे। ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।