उत्तराखंड: नैनीताल झील में तैरता मिला रिटायर्ड प्रोफेसर का शव, मचा हड़कंप

Pahad Prabhat News Nainital: गुरुवार सुबह नैनी झील में एक शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने से नगर में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी के इन निजी स्कूलों को नोटिस, महंगी किताबें, स्टेशनरी, ड्रेस में किया बड़ा खेल
आज सुबह पाषाण देवी के समीप एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान बेलवाल होटल निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर एन एस राणा के रूप में हुई है। उनके पुत्र महेंद्र राणा भी प्रोफेसर है। प्रोफेसर की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया।
