हल्द्वानीः सीएम धामी आज हल्द्वानी में, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी दिनांक 09 सितम्बर 2026 (बुधवार) को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार 9 सितंबर को प्रातः 09:55 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी, नैनीताल पहुँचेंगे।

वहाँ से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 2:00 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुँचेंगे तथा 2:10 बजे हैलीकाप्टर द्वारा पन्तनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 2:20 बजे पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचकर पन्तनगर एयरपोर्ट से अपराह्न 2:40 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहाँ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहां वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।