उत्तराखंड: STAR PLUS TV शो में दिखेंगी पहाड़ की बेटी रूचिका, DANCE PLUS 6 के लिए हुआ चयन

खबर शेयर करें

Dance Plus 6 : इस साल देवभूमि की बेटियों ने अपनी प्र्रतिभा का डंका बजाया है। खेल केे मैदान से लेकर सेना तक, देवभूमि की बेटियों का दबदबा रहा। अब एक और बेटी मायानगरी में अपनी डांस की प्रतिभा दिखाने को तैयार है। स्टार प्लस के शो डांस प्लस के लिए चौखुटिया निवासी रूचिका नेगी का चयन हुआ है। इस शो में उत्तराखंड से वह एक मात्र प्रतियोगी है। बेटी रूचिका के डांस शो में चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में ग्राम पंचायत धनस्यारी निवासी रूचिका नेगी का चयन देश के नंबर वन डांस शो डांस प्लस में हुआ है। इस शो के लिए पांच राउंड पार करने के बाद रूचिता का चयन हुआ है। बेटी के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। रूचिका अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है।

RUCHITA NEGI Dance Plus 6 hotstar

पिता संजय नेगी बताते है कि बेटी रूचिका केे हुनर को देखते हुए आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी दुकान बंद कर करीब दो साल पहले वह परिवार सहित मुंबई चले गये। जहां वह डिलेवरी ब्वाय की नौकरी कर अपना परिवार पाल रहे है। बेटी के खातिर उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है। रूचिका ने मात्र 11 साल की उम्र में डांस शो डांस प्लस में चयनित होकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

रूचिका अपने साथियों के साथ दिन रात डांस की मेहनत करती है। यू-ट्यूब पर उसका रूचिका द डांसिंग स्टार चैनल भी है। इस चैनल में तमाम डांस शो देखे जा सकते हैं। संजय नेगी के तीन बच्चे है। आर्थिक तंगी के बावजूद वे बेटी के सपने को साकार करने के लिए मुंबई चले आए हैं। बेटी के चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।