उत्तराखंड: (शाबास)- छोटी-सी उम्र में हल्द्वानी के दो छात्रों ने पाया बड़ा मुकाम, अंग्रेजी साहित्य रच बजाया अपनी प्रतिभा का डंका

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: एक बार फिर शहर के दो छात्रों ने अपने माता-पिता के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो छात्रों ने अंग्रेजी भाषा में साहित्य लेखन से अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है। किताबें प्रकाशित होने के बाद शिक्षक, छात्र व दोस्तों के शुभकामना संदेश मिलने से दोनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- आज इन जिलों में बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

लेखक हॢषत त्रिपाठी एवं परिणिता कापरी अंग्रेजी साहित्य जगत में पदार्पण कर चुके हैं। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग के छात्रों ने अपनी शिक्षा जारी रखते हुए लेखन का कार्य भी कर डाला। दोनों छात्रों ने अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित करने का स्वप्न साकार कर दिखाया। दोनों की पुस्तक नोशन पब्लिकेशन ने प्रकाशित की है। इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हर्षित त्रिपाठी ने इलेप्सड पुस्तक की रचना की है।

Ad

वहीं परिणीता कापरी कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। पूर्व सैनिक भगवान सिंह व पूनम कापरी की बेटी हर्षिता को लेखन की प्रेरणा रस्किन बॉन्ड से मिली। परिणीता की पुस्तक अ परफेक्टली इंपरफेक्ट विजिट उनकी स्मृति और कल्पना पर आधारित है। केंद्र में शहर एवं गांव की लडक़ी के अंतरद्वंद को दिखाया गया है। परिणिता के जीवन का लक्ष्य सफल डा. के साथ लेखिका बनना है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।