उत्तराखंड: (शाबास)-पहाड़ की बेटी को भूगर्भ विज्ञान में मिला GOLD, इसरो से कर रही PHD…

खबर शेयर करें

ALMORA NEWS: उत्तराखंड में एक के बाद एक प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब पहाड़ की बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत के खग्यार ग्राम की मेधावी हिमानी जोशी ने वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान की ओर से मास्टर ऑफ साइंस (जियोलॉजी) परीक्षा-2020 की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्णपदक हासिल किया है। जहां कॉलेज कुलपति ने उन्हें सम्मान के तौर पर प्रशस्तिपत्र व पदक प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-फिर हटाया अतिक्रमण, यहां बुल्डोजर ले पहुंचा प्रशासन

बता दें कि हिमानी वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो से पीएचडी कर रही हैं। प्रतिभावान हिमानी जोशी दधीचि अवार्डी प्रकाश जोशी की पुत्री हैं। हिमानी ने पं. गोविंद बल्लभ जोशी जूनियर हाईस्कूल जैनोली ताड़ीखेत से 8वीं के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी में 10वीं तथा वियरशिवा स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उच्च शिक्षा वनस्थली विश्वविद्यालय राजस्थान से पूर्ण करने के बाद पिछले साल ही भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान संस्थान से पीएचडी शुरू की है।

Ad

पहाड़ से निकलकर मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त करने वाली हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय दधीचि अवार्डी पिता प्रकाश व माता दीपा जोशी एवं अन्य गुरुजनों को दिया। पहाड़ की बेटी को अवार्ड मिलना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।