उत्तराखंडः (शाबास)- सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पहाड़ के छोरों का दबदबा, एक ही स्कूल के 22 छात्रों ने किया क्वालिफाई…

खबर शेयर करें

Bageshwar News: पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु है। यह हमेशा पहाड़ की प्रतिभाओं ने साबित कर दिखाया है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। इसमें केवल बेटे ही नहीं बेटियों ने भी बड़ा योगदान दिया है। भारतीय सेना में जाने का जूनून पहाड़ के युवाओं में कूट-कूटकर भरा रहता है। हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहने वाले देवभूमि के युवाओं में बचपन से ही सेना के प्रति रूचि साबित करता है। कपकोट के बच्चों ने यह साबित कर दिखाया है। जिसके बाद पूरा देश उनकी तारीफ कर रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि एक ही स्कूल के 22 बच्चों का चयन सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में हुआ है। आगे पढ़िये…

जी हां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छठी व 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे थे। जिसका स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित कपकोट आदर्श प्राथमिक विद्यालय के 22 बच्चों ने क्वालिफाई किया है। बता दें कि विगत आठ जनवरी 2023 आॅल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हुई थी। एनटीए ने परीक्षा परीक्षा पास करने वाले छात्रों का स्कोर वेबसाइट पर डाला है। अब स्कूलवार मेरिट जारी होने के बाद काउंसिलिंग की तिथि जारी होगी। आदर्श राजकीय प्राथमिक स्कूल कपकोट के 22 छात्रों के चयन ने पूरे देशभर से वाहवाही लूटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।