उत्तराखंडः (शाबास भुली)-नेशनल लेवल पर खेलेगी हल्द्वानी की प्रियंका, अंडर-17 वर्ग में हुआ चयन…

खबर शेयर करें

Haldwani News: देवभूमि की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। आये दिन बेटियों के चयन की खबरें आ रही है। सेना से लेकर खेल के मैदान तक बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अब हल्द्वानी की बेटी प्रियंका ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी मुखानी की एक छात्रा का चयन राष्ट्रीय लेवल की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आगे पढ़िये…

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखानी की छात्रा प्रियंका आर्य का चयन अंडर 17 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर जुजित्सु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जुजित्सु एक खेल है। बेहद कठिन खेल में हल्द्वानी की बेटी प्रियंका ने अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया है। जिसके बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इन योजनाओं पर की वार्ता…

गौरतलब है कि प्रियंका आर्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखानी में कक्षा आठ की छात्रा है। जुजित्सु प्रतियोगिता आगामी 26 व 27 मार्च को मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए स्कूल की शिक्षिका मंजू पांडे उदिता ने बताया कि प्रियंका हमेशा से होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ चित्र कला, नृत्य कला, खेलकूद आदि में वह लगातार प्रतिभाग करती हैं।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *