उत्तराखंड: (शाबास)- गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा हल्द्वानी का गौरव, परिवार में खुशी का माहौल…


खबर शेयर करें
Haldwani News: पहाड़ से लगातार युवा हर क्षेत्र में अपने हुनर का डंका बजा रहे हैं। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर परेड में कई युवा और छात्र शामिल होते है। इस बार भी उत्तराखंड के कई छात्र परेड में शामिल होंगे। उन्हीं में से राजधानी दिल्ली में हल्द्वानी के गौरव कबड़वाल शामिल होंगे।

उनके पिता उमेश सिंह कबड़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा वर्तमान में पॉलिटेक्निक कॉलेज नैनीताल का छात्र है। आगामी 26 जनवरी को वह NCC की ओर से उनके बेटे का चयन हुआ है। बेटे के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंडः पटवारी पेपर लीक आरोपियों के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्रवाई, अब संपत्ति होगी जब्त…
गौरव कबड़वाल तल्ली हल्द्वानी के मयूर विहार निवासी है। उनके पिता रिटायर्ड तहसील कर्मी है, जबकि माता गृहणी है। बचपन से ही उनके बेटे की रुचि खेलों और पढ़ाई में रही है।
















