उत्तराखंड: (शाबास)-शोभित ने पास की IFS परीक्षा, हल्द्वानी से सोमेश्वर तक खुशी का माहौल…

खबर शेयर करें

UPSC IFS 2022 final result Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। आगे पढ़िए…

इस परीक्षा में हल्द्वानी निवासी शोभित जोशी जो वर्तमान में सहायक वन संरक्षक, उत्तराखंड, प्रशिक्षु सीधी भर्ती को भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 IFS में ऑल इण्डिया 6th रैंक के साथ चयनित हुआ है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।पीलीकोठी दुर्गापाल कॉलोनी निवासी शोभित जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा में छठी रैंक पाई है।इससे पहले अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में भी वह कुछ अंकों से रह गया था। शोभित के पिता मनोहर जोशी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका मूल निवास सोमेश्वर का क्वैराली गांव है। हल्द्वानी में 40 साल से रहे हैं। बताया कि शोभित वर्तमान में काेयंबटूर में स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए प्रशिक्षण ले रहा है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।