उत्तराखंडःएशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए देवभूमि की प्रतिभा का चयन, बनी उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर

खबर शेयर करें

Dehradun News:आगामी छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होनी है। एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए पूरे देश से सिर्फ उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है। प्रतिभा इस साल होने वाली इन दोनों प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आगे पढ़िए..

बता दें कि रविवार को इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा को चुना गया। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए रविवार को गोवा में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर की करीब 23 महिला बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। इनमें से सिर्फ प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा में 10 दायित्वधारियों की लिस्ट जारी, अनिल डब्बू और सुरेश भट्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी...

पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतिभा ने कहा, एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना उनका सपना था। वह दोनों प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं। प्रतिभा दो बच्चों की मां हैं। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया है।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *