उत्तराखंड: अब सुबह इस समय खुलेंगे स्कूल, पढिय़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Dehradun News: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों के सभी शिक्षा बोर्डों को दिशा निर्देश भेजे है। जिसके तहत यूनिफार्म नियमों में छूट देने के साथ ही स्कूलों को सुबह 7:00 से मध्याह्न 12:00 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। कड़ी धूप व लू के मद्देनजर शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि खेल और आउटडोर गतिविधियां नहीं कराई जाए जरूरी ही हो तो उनका आयोजन सुबह के समय कराया जाए।

शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को धूप में खड़ा नहीं किया जाए प्रार्थना सभा भी बंद सभागार या कक्ष में कराया जाए । स्कूली बसें भी छाया में खड़ी की जाए, क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाना चाहिए बसों में पेयजल अनिवार्य उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।