उत्तराखंडः (दुःखद)-अग्निवीर भर्ती फेल हुआ पहाड़ का युवक, व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर दे दी जान…

खबर शेयर करें

Bageshwar News: खबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से है। यहां अग्निवीर भर्ती में फेल होने पर एक युवक ने जहर गटक लिया। उपचार के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार मंे कोहराम मचा गया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। सोमवार की रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि कमलेश वह कोरोनाकाल से फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। पिछली बार भी असफल रहा। इस बार अग्निवीर भर्ती में वह फिजिकल और मेडिकल में फिट था। एनसीसी का सी सार्टीफिकेट भी उसके पास था। सोमवार को भर्ती का परीक्षाफल आया। उसने रिजल्ट देखा और असफल होने पर जहर गटक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा कल, यहां होंगे कार्यक्रम में शामिल…

कपकोट थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पहले मृतक ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेट्स भी डाला था, जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। भर्ती में असफल होने की जानकारी उनके पास नहीं है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *