उत्तराखंड: (दु:खद)-पूंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में देवभूमि के दो लाल शहीद, बेसुध हुई मां और पत्नी…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: भारत मां की रक्षा के लिए देवभूमि के दो लाल शहीद हो गये। जम्मू के पूंछ जिले के नाढख़ास में आतंकवादियों से मुठभेड़ में टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गये। शनिवार को दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर उनके गांव लाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के स्वजन को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की है। वही टिहरी के विमाण गांव निवासी 26 वर्षीय राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्वती देवी को फोन पर पति विक्रम सिंह नेगी के शहीद होने की सूचना मिली।

विक्रम अपने घर का इकलौता बेटा था। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। शहादत की खबर के बाद से ही विक्रम की 95 वर्षीया दादी रुकमा देवी, मां बिरजा देवी और पत्नी पार्वती बेसुध हैैं। 22 अक्टूबर को विक्रम को फिर घर आना था। उनके घर में पूजा रखी गई थी, लेकिन इससे पहले ही उनके शहीद होने खबर आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर 29 पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत

वहीं चमोली जिले के ग्राम सांकरी निवासी 26 वर्षीय राइफलमैन योगंबर सिंह के शहीद होने की सूचना फोन पर मिलने के बाद से गांव में मातम छाया है। योगंबरसिंह जुलाई माह में ही वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे सेना मुख्यालय से योगंबर सिंह के स्वजन को उनके शहीद होने की सूचना मिली। तीन साल पहले उनकी शादी कुसुम से हुई थी। उनका एक साल का बेटा अक्षित भी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।