उत्तराखंड: (दुखद)- जम्मू बस हादसे में घायल देवीधुरा निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह हुए शहीद…

खबर शेयर करें

Champawat News: उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया। इससे पहले पिथौरागढ़ निवासी जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए थे। अब चंपावत के देवीधुरा निवासी नंदन सिंह शहीद हुए हैं। जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। आगे पढ़े…


बता दे कि अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रही बस बीते दिन अनंतनाग चंदनबाड़ी में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। बस में चम्पावत स्थित देवीधुरा के रहने वाले मेजर नंदन सिंह भी घायल हुए हैं। देवीधुरा के पखोटी गांव के 50 वर्षीय सूबेदार मेजर नंदन सिंह को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। जहां उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। आगे पढ़े…

Ad

मेजर नंदन सिंह चम्याल कुमाऊं छात्र संघ के सचिव चेतन चम्याल के पिता हैं। कुमाऊं छात्र संघ सचिव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पिताजी मुझे आप पर गर्व है क्योंकि आप देश की रक्षा करते हुए एक सड़क हादसे में शहीद हो गए अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी करवा कर आप वापस अपने बटालियन को लौट रहे थे बटालियन को लौटते वक्त आप जिस बस में सवार थे उस बस की दुर्घटना हो गई जिसमें आप सभी रूप से चोटिल हो चुके थे आज इलाज के दौरान आप हम सबको इस दुनिया से छोड़ कर चले गए ।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।