अल्मोड़ा: कांग्रेस ने कुन्दन सिंह भंडारी को सौंपी लमगड़ा ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

Almora News: कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ एवं समर्पित नेता तथा जिला पंचायत सदस्य कुन्दन सिंह भण्डारी को लमगड़ा ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भण्डारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुन्दन सिंह भण्डारी का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी को लमगड़ा क्षेत्र में नई मजबूती प्रदान करेगा।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल होगी। साथ ही क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में भी उनकी भूमिका अहम रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: प्लास्टिक मुक्त पंचायतों की दिशा में द हंगर प्रोजेक्ट की पहल, 25 पंचायतों में पर्यावरण जागरूकता अभियान

इस अवसर पर शुभचिंतकों ने भगवान बद्री-केदार से भण्डारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।