पिथौरागढ़: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई। जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां की इंस्टाग्राम पर कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद महिला अपने पति और तीन छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई।

महिला के अचानक घर छोड़ने से परिवार में हड़कंप मच गया। मां के जाने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए महिला को खोजने की गुहार लगाई।

पुलिस ने जांच शुरू की और काफी तलाश के बाद महिला को हरियाणा में खोज निकाला। हालांकि जब पुलिस टीम उसे वापस लाने पहुंची तो महिला ने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। कानूनन बालिग होने के कारण पुलिस उसे जबरन वापस नहीं ला सकी और खाली हाथ लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला ने फिलहाल अपने रिश्तेदारों के संरक्षण में रहने और जल्द घर लौटने की बात कही है। वहीं, मां के इंतजार में तीन मासूम बच्चों की आंखें अब भी दरवाजे पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।