हल्द्वानी: गुंडा एक्ट में जिला बदर आरोपी नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: मुखानी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे जिलाबदर अपराधी तपन दास को 20 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम थाना मुखानी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कमालवागांजा रोड स्थित स्टील फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तपन दास (24 वर्ष) पुत्र विनोद दास निवासी गणपति विहार, हरिपुर नायक, मुखानी के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना मुखानी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तपन दास एक शातिर एवं आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जिला बदर किया गया था, लेकिन वह आदेशों की अवहेलना करते हुए क्षेत्र में सक्रिय था और नशे के कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” के तहत नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल रविंद्र खाती शामिल रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।