उत्तराखंड:कांग्रेस में प्रीतम सिंह का पलड़ा भारी, बन सकते है उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद कांग्रेस में लगातार नेता प्रतिपक्ष को लेकर खेमेबाजी चल रही थी। ऐसे में सभी लोग दिल्ली भी गये लेकिन वहां माहौल ऐसा हो गया कि निर्णय नहीं निकल सका। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान पर नेता प्रतिपक्ष के चयन का जिम्मा छोड़ दिया गया। सोमवार से चले मंथन में आखिरकार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का पलड़ा भारी है।

नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी साफ दिखी। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेताओं ने पूरा जोर लगाया । कॉग्रेस के सामने विधानसभा चुनाव 2022 एक बड़ी चुनौती होगीं जहां गुटबाजी हावी न हो।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।