उत्तराखंडः पहाड़ में खाई में समाई कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें

Tehari Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। सड़क हादसों में कई लोगों की मौत होने के बावजूद भी हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। आज फिर टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्‍टो कार हादसे की शिकार हो गई। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा ग्राम सलडोगी के पास हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की और गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट, सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली और कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगराखल शामिल है। सभी कार सवार आगराखल से सलडोगी गांव जा रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।