उत्तराखंडः पहाड़ का बेटा दीपक बना सेना में लेफ्टिनेंट, राइफलमैन से हुए थे भर्ती

खबर शेयर करें

Dehrhadun News: दशज्यूला काण्डई के दीपक बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।छह दिसंबर को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग-आउट परेड में वह पास आउट हुए हैं। दीपक के लेफ्टिनेंट बनने पर विधायक समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

दीपक ने भारतीय सेना में राइफलमैन, लांस नायक, नायक और हवलदार के रूप में 22 वर्षों तक सेवा दी। अफसर बनने का जज्बा और निरंतर मेहनत ने उन्हें पीसीएसएल परीक्षा में सफलता पाकर अपना मुकाम हासिल किया। दीपक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी यूनिट 6 गढ़वाल राइफल्स के सभी अधिकारियों और जवानों को दिया है।

Ad

दीपक सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर जागतोली और 10वीं तक की पढ़ाई राइंका काण्डई दशज्यूला से की। दीपक के पिता त्रिलोक सिंह बिष्ट रेलवे के कर्मचारी हैं और माता छोटी देवी गृहिणी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।