उत्तराखंडः ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है बुधवार को देहरादून के पर्वतीय जनपदों समेत गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई वहीं कुमाऊं मंडल के अधिकांश क्षेत्रों समेत मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहा। हालांकि आसमान में बादल और कहीं-कहीं तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 48 घंटे यानी आज और कल मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज गुरुवार 20 अप्रैल को भी राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने समेत 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

वहीं 21 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री से बढ़ते बढ़ते 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी तरह इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।