उत्तराखंड: लालकुआं से अमृतसर के लिए इस इस दिन से होगा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन…

खबर शेयर करें

LALKUAN NEWS: कोविड- आपदा काल से बंद चल रही रेलगाड़ियां अब धीरे-धीरे अपने ही पुरानी लय में आने लगी है लेकिन इन सबके बीच अभी भी कुछ ट्रेनें हैं जिसका संचालन विभिन्न कारणों के चलते रेल प्रशासन ने रोक रखा था, जिसमें लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन भी थी जो पटरी पर नहीं लौट पाई थी लेकिन रेल प्रशासन ने इसे अब पुन: संचालन की अनुमति दे दी है।

रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी सूचना में इस एक्सप्रेस गाड़ी को सम्भावित कोहरे के कारण 04 दिसम्बर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक निरस्त किया गया था। यात्री जनता की सुविधा हेतु इस गाड़ी का पुनः संचालन 04 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जायेगा।

Ad

अब नियमित गाड़ी संख्या 14616 अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस तथा नियमित गाड़ी संख्या-14615 लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस का पुनः संचालन 04 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ किया जायेगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।