उत्तराखंडः अब यात्रियों से ज्यादा किराया वसूला तो खैर नहीं, विभाग जारी करेगा हेल्पलाइन नंबर….

खबर शेयर करें

Dehradun N ews: हर बार किराये को लेकर शिकायतें मिलती है। चारधाम यात्रा के दौरान शिकायतें सामने आती हैं, जबकि टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं। अब अगर चारधाम यात्रा में तय दर से अधिक किराया वसूलने वाले परिवहन कारोबारियों पर विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए परिवहन विभाग हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, जिस पर तीर्थयात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के दौरान हर साल कई ऐसी शिकायतें सामने आती हैं, जब टैक्सी या बस वाले यात्रियों से तय दर से अधिक किराया वसूल करते हैं। मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि सभी चेकपोस्ट के अलावा प्रवर्तन दलों को भी चारधाम यात्रा में चेकिंग करने को कहा गया है। विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर तीर्थयात्री इस नंबर पर अधिक किराया वसूली की शिकायत कर सकते हैं। निर्धारित से ज्यादा किराया वसूलेगा, उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।