उत्तराखंडः 27 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरिया युवक और नागालैंड महिला गिरफ्तार, लिव इन रिलेशन में रहते थे दोनों

खबर शेयर करें

Tehari News: उत्तराखंड में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां हर दिन ठगी और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। अब पुलिस ने टिहरी के घनसाली निवासी एक युवक से 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के नाइजीरिया का नागरिक और एक नागालैंड निवासी महिला को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आगे पढे…

जानकारी देते हुए एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल निवासी घनसाली टिहरी एनजीओ संचालित करते हैं। पिछले साल इन्हें बैंक अधिकारी बनकर नाइजीरिया का नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर ने फोन किया और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए 11 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया। आगे पढे…

Ad

उनकी बातों सुनकर लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल झांसे में आ गये। उन्होंने अलग-अलग खातों में 27 लाख 28 हजार 500 रुपये जमा कराए। लेकिन सेमवाल के खातों में कोई रुपये नहीं आया। इसके बाद उन्होंनें घनसाली थाना में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आगे पढे…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टैगोर स्कूल के अभिनव ने किया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर नोएडा से नाइजिरिया के नागरिक इरीभोग जेरोम विक्टर और नागालैंड निवासी महिला ल्यांग पिखुम्ला चांग को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अलग-अलग एटीएम कार्ड से उक्त धनराशि निकाली थी। पूछताछ मंे उन्होंने बताया कि दोनों चार साल से दिल्ली में लिव इन रिलेशन में रहते हैं। इनका दो साल का बेटा भी है। महिला अभी गर्भ से है। नाइजिरिया निवासी ठग दिल्ली में टूरिस्ट वीजा पर आया था। उसका वीजा खत्म हो गया है। वह दिल्ली में फर्जी तरीके से रह रहा था। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।